फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में हुई थी अधेड़ की हत्या

Wed, 10 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
गिरिराज के घर पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधेड़ की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बेटे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल लेनदेन की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी अंकित कुमार निरंजन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे वह अपने पिता गिरिराज किशोर (50) के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान वहां योगेंद्र सिंह निवासी ग्राम छानी तथा वासुदेव पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम पड़री बाइक से वहां आए और उसके पिता को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए थे।

इसके बाद उसे जानकारी मिली कि पिता नहर किनारे अचेत अवस्था में पड़े हैं। जब वह गांव के कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे तो उसके पिता की हालत चिंताजनक थी। झांसी ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अंकित ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की हत्या उन दोनों लोगों ने मिलकर की है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि है कि दोनों पक्षों के बीच लाखों के लेनदेन का मामला था और पैसे की वसूली को लेकर आरोपी अपने साथ गिरिराज को ले गए थे। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी के मुताबिक फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें