अपनी निजी जगह पर अगर तालब निर्माण कराकर मत्स्य पालन करना चाहते हैं, तो मत्सय विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हाथरस जिले में मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत तालाब निर्माण व निवेश (खारा जल) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 19 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
सहायक निदेशक मत्स्य राहुल कुमार ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल https://fisheriesup.org/ पर किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी नियत की गई है। उन्होंने कहा है कि इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय से ले सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए दस्तावेज
आवेदनकर्ता की फोटो
आवेदनकर्ता का पहचान पत्र (आधार कार्ड)
आवेदनकर्ता के बैंक खाते का विवरण (पासबुक की छायाप्रति अथवा बैंक स्टेटमेंट)