फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 12 Oct 2024 11:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अनिरुद्ध ट्रक में लकड़ी भरकर कानपुर से फरीदाबाद ले जा रहा था। रात्रि 12 बजे सिकंदराराऊ से एटा की तरफ तीन किलोमीटर दूर बाईपास पर पहले से ही खराब खड़े ट्रक में ट्रक पीछे से भिड़ गया।
विज्ञापन
मृतक चालक अनिरुद्ध - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 अक्टूबर रात को एटा रोड पर मंडी समिति के पास पहले से ही खराब खड़े ट्रक में पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल ट्रक चालक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय अनिरुद्ध पुत्र अजेंद्र सिंह ट्रक में लकड़ी भरकर कानपुर से फरीदाबाद ले जा रहा था। रात्रि 12 बजे सिकंदराराऊ से एटा की तरफ तीन किलोमीटर दूर बाईपास पर पहले से ही खराब खड़े ट्रक में ट्रक पीछे से भिड़ गया। टक्कर से ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक अनिरुद्ध बुरी तरह घायल हो गया। 

इलाज के लिए हाथरस ले जाते समय रास्ते में चालक अनिरुद्ध की मौत हो गई। अनिरुद्ध के साथ ट्रक में कोई क्लीनर नहीं था, वह अकेला ही था। बताया जा रहा है कि सड़क पर खराब खड़े ट्रक में कोई लाइट नहीं चल रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि घोर अंधेरे के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें