अलीगढ़ के अतरौली निवासी युवक मैक्स पिकअप गाड़ी से सादाबाद निवासी के यहां से मरे हुए पशुओं की हड्डियां लादकर सिकंदराराऊ की फैक्टरी में ले जा रहा था। तभी इसकी सूचना गो रक्षक दल के लोगों को मिल गई। उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मैक्स गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। उसमें मरे हुए पशुओं की हड्डियां मिलना बताया जा रहा है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने 21 मार्च की देर शाम गो रक्षक दल की सूचना पर प्रतिबंधित पशु का मीट होने की सूचना पर एक मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया। जांच में गाड़ी में पशुओं की हड्डियां मिलीं। पुलिस ने हड्डियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के अतरौली निवासी इमरान मैक्स पिकअप गाड़ी से 21 मार्च की देर शाम सादाबाद निवासी पप्पू के यहां से मरे हुए पशुओं की हड्डियां लादकर सिकंदराराऊ निवासी अयूब की फैक्टरी में ले जा रहा था। तभी इसकी सूचना गो रक्षक दल के लोगों को मिल गई। उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए सूचना पुलिस को दी।
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस और गो रक्षक दल के लोगों ने सिकंदराराऊ रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट इस गाड़ी को पकड़ लिया। एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मैक्स गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। उसमें मरे हुए पशुओं की हड्डियां मिलना बताया जा रहा है। सीवीओ को मौके पर बुलाया गया है। हड्डियों का नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया जा रहा है।