सड़क पर घूमते लावारिस कुत्ते बड़ा खतरा हैं। भूख व दुर्व्यवहार के कारण ये खूंखार हो जाते हैं और आए-दिन लोगों पर हमला करते हैं। बच्चे आसानी से इनका शिकार हो जाते हैं। हाल ही में कुत्ते काटने के बढ़ते मामलों पर संवाद न्यूज एजेंसी ने पांच नवंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि जिले में रोजाना औसतन 55 लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं।
12 को बोर्ड की बैठक में पेश होगा प्रस्ताव
लावारिस कुत्तों का मुद्दा अब आगामी 12 नवंबर को होने वाली बोर्ड की बैठक में गूंजेगा। नगर पालिका ने एबीसी सेंटर के लिए स्थल का चयन कर रखा है। जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म पर इसके लिए जगह तय की गई है। साथ ही डॉग कैचर व प्रशिक्षित स्टाफ की भर्ती के लिए भी बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।