फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश ने सरकार पर किया वार , बोले- भाजपा के गारंटी की घंटी व 400 का झुनझुना हो गया है गायब

Mon, 29 Apr 2024 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के सिकंदराराऊ की जनसभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के गारंटी की घंटी व 400 का झुनझुना अब गायब हो गया है। अगर बीजेपी सरकार आती है, तो अग्नि वीर की तरह पुलिस में भी 3 साल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हाथरस लोकसभा सीट के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिकंदराराऊ के क्रीड़ा स्थल ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के लिए वोट मांगे। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के गारंटी की घंटी व 400 का झुनझुना अब गायब हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा की वजह से हाथरस को दुनिया में मिली बदनामी

देश-दुनिया में हाथरस को जितनी बदनामी भाजपा ने दी, उतनी कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा की भाषा बदल गई है। अब भाजपा जो 400 पार का झुनझुना लिए घुम रहे थे और गारंटी की घंटी बजा रहे थे, दोनों ही गायब हो गई हैं। गठबंधन के सवाल पर बोले कि अनुभव बहुत कुछ सिखाता है, इस बार यह गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा।
विज्ञापन


बार-बार संविधान बदलने की बात करने वाली भाजपा को जनता बदल देगी 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान खत्म करना चाह रही है, सविंधान मंथन हो रहा है। इससे लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। भाजपा बार-बार संविधान बदलने की बात कह रही है, इस बार जनता उन्हें ही बदल देगी।  हम संविधान के रक्षक हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका उत्साह बता रहा कि इस बार भाजपा की विदाई होना तय है। यह 10 साल की अपनी उपलब्धियां बता रहे हैं। भाजपा वालों को 17 साल यानी 10 साल दिल्ली और सात साल यूपी सरकार के समय का हिसाब देना है। इस सरकार में किसान परेशान है। उनकी आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं किया। खाद बीज के दाम बढ़ गए। उन्होंने कहा कि वह भाजपा वालों का कहना चाहते हैं कि जिस दिन किसान समृद्ध हो जाएगा, उसी दिन भारत विश्व गुरु बन जाएगा।

पेपर लीक नहीं रोक पाई योगी सरकार 
अखिलेश यादव ने योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह कैसी सरकार है, यहां पेपर लीक हो रहे हैं। 10 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।  पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। 60 लाख नौजवानों का जीवन अंधकार में डाल दिया है। परीक्षा देकर घर पहुंचते है तो पता चलता है कि परीक्षा निरस्त हो गई। उन्होंने इंडी सरकार बनने पर 30 लाख नौकरी देने का वादा किया। आधी-अधूरी नौकरियों को बंद करने की बात कही।

इलेक्ट्रॉल बांड ने बजाया भाजपा का बैंड

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉल बांड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। कंपनियों से 200-400 करोड़ रुपये वसूले गए हैं।  वैक्सीन वाली कंपनी से भी वसूली की गई। इस वजह से मंहगाई बढ़ती जा रही है। उनकी सरकार आने पर राशन में आटा के साथ डाटा भी फ्री दिया जाएगा। मजदूरों का मानदेय बढ़ाया जाएगा।

अलीगढ़ की हवा यहां भी पहुंच गई
अखिलेश यादव ने मंच पर पहुंचते ही भीड़ को देखकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर दी। अखिलेश यादव ने कहा कि नजदीकी जनपद अलीगढ़ की हवा यहां भी पहुंच गई क्या। राजनीति को सभी समझते हैं, जनता रुख को पहचान गई है। अब पश्चिम की हवा में भाजपा का सफाया हो गया है। अब हाथरस में भी सपा इतिहास बनाना चाहती है। 

सांसद दिलेर को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि
सांसद राजवीर दिलेर के निधन की जानकारी मिलते ही अखिलेश यादव ने मंच से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सांसद राजवीर दिलेर हमारे साथ संसद में सांसद थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को धैर्य प्रदान करे।
विज्ञापन

कुशवाह समाज को साध गए अखिलेश, पोरा कांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कह गए बात 

भाजपा पर कटाक्ष करने के साथ ही कुशवाह समाज को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव साध गए। उन्होंने कहा कि कुशवाह समाज के गांव पोरा के लोग न्याय मांगने आए हैं। इस परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। न्याय दिलाने के साथ ही आचार संहिता समाप्त होने पर आर्थिक मदद भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में पीड़ित परिवार को न्याय तो दूर की बात रहीं, उस परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। ऐसा हाल यही का नहीं है, कई स्थानों पर पीड़ित परिवारों के साथ ऐसा हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा
चुनावी सभा संबोधित करने आए अखिलेश यादव ने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि सपा परिवार संघर्ष का परिवार है। भाजपा का परिवार झूठ बोलता है, संविधान को खत्म करना चाहता है। एक ऐसा खतरनाक परिवार उनके साथ है जो कि समाज को बांटने का कार्य करता है।  भाजपा परिवारवाद के खिलाफ हैं तो उसने जिन परिवार वालों को टिकट दिए हैं, वह वापस ले ले।

उन्होंने कहा कि जितनी भी परीक्षाएं हुईं, सब परीक्षाएं लीक हो गईं। 60 लाख युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया। इसी वजह से भाजपा का लोकसभा चुनाव में वोट बैंक कम हुआ है। भाजपा ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ के लोन माफ किए, इससे किसानों का कर्ज भी माफ किया जा सकता है। बिटिया प्रकरण में अखिलेश यादव ने कहा कि योगी होकर के झूठ नहीं बोलना चाहिए, जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए।

पीडीए आएगी तो गहने बिकने लग जाएंगे की टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव आयोग से कहूंगा कि आयोग इस बयान पर मुकदमा दर्ज कराए। राष्ट्रपति को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण न मिलने के सवाल पर अखिलेश यादव बोले कि भाजपा वाले पीडीए को दुश्मन मानते हैं, पीडीए परिवार की राष्ट्रपति सदस्य है, इसीलिए उन्हें किसी भी सम्मानजनक स्थान पर नहीं बुलाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें