फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एटा के युवक की हत्या कर शव खंडहर में फेंका, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

Mon, 05 Aug 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शव सड़-गल चुका था, पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान किशन कुमार पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला महमूदगंज थाना मारहरा जिला एटा रूप में हुई।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली सासनी क्षेत्र में एटा के एक युवक किशन कुमार की हत्या कर शव गंगा धाम कॉलोनी में स्थित एक खंडहर में  फेंक दिया गया। शव कई दिन पुराना था और उसके सिर में चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


इगलास रोड स्थित गंगा धाम कॉलोनी के निकट एक खंडहर में 5 अगस्त की दोपहर को युवक (35) का शव मिला, उसके सिर पर चोट के निशान थे। शव सड़-गल चुका था, पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान किशन कुमार पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला महमूदगंज थाना मारहरा जिला एटा रूप में हुई। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सासनी में यह दूसरा शव मिला है। इससे पहले बीते 31 जुलाई को गांव लुटसान में एक महिला का शव मिला था, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर उसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें