भारतीय किसान यूनियन का एक और नया संगठन का गठन हुआ है, जिसका नाम भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह रखा गया है। चौधरी वधौतिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
सादाबाद के सलेमपुर रोड स्थित आरएस गार्डन में 5 अगस्त को किसानों की बैठक हुई। यहां किसानों के नये संगठन भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह गुट का गठन किया गया। चौ. धर्मेंद्र वधौतिया को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. धर्मेंद्र वधौतिया ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा से निभाएंगे। किसानों की समस्याओं को हल कराने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन में सभी की सलाह से कामकाज होगा।
बैठक में नये संगठन के मुख्य संरक्षक केपी सिंह ठेनुआं बनाए गए। इस मौके पर चौ. मोहन सिंह, सूबेदार मेजर एनपी सिंह, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, सौदान सिंह, रमाकांत सारस्वत, माधव सेठ, देवा पहलवान, नाजिम भाई आदि थे। बैठक में आगरा, हाथरस, एटा, अलीगढ़ और मथुरा के साथ गाजियाबाद, नोएडा के किसान भी शामिल हुए।