फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede: आरोपी रामप्रकाश शाक्य भी भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, दो कल भेजे जा चुके हैं जेल

Sun, 07 Jul 2024 09:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फुलरई मुगलगढ़ी प्रकरण में आरोपी राम प्रकाश शाक्य को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। अभियोजन अधिकारी द्वारा 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की मांग की गई। न्यायालय से आरोपी राम प्रकाश शाक्य को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
जेल प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ हादसे में एक और आरोपी को पुलिस ने 7 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी राजकुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी आशीषवीर सिंह के मुताबिक फुलरई मुगलगढ़ी प्रकरण में 7 जुलाई को अन्य आरोपी राम प्रकाश शाक्य को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को प्रपत्रों सहित प्रस्तुत करते रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। 

अभियोजन अधिकारी द्वारा 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की मांग की गई। न्यायालय से आरोपी राम प्रकाश शाक्य को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इससे पहले घटना के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर व अन्य आरोपी संजू यादव को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें