फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में बंदिश आने पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में बंदिश आने पर युवक ने दी जान
विज्ञापन

जनपद मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने हाथरस जंक्शन में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रेम संबंधों में बंदिश आने पर युवक ने ट्रेन से कूद कर जान दे दी। जनपद मथुरा के थाना यमुनापार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने हाथरस जंक्शन में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद परिवार के लोग यहां आए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है।
जीआरपी चौकी हाथरस जंक्शन प्रभारी एसआई विश्वेशर सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश (28 वर्ष) पुत्र चंद्रभान निवासी सिहोरी थाना यमुनापार मथुरा ने बुधवार की दोपहर को दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर धौरपुर हाथरस जंक्शन के निकट ट्रेन से कूदकर आत्महत्या की है। प्रेम संबंधों के चलते आत्महत्या का मामला है, क्योंकि बताया जा रहा है कि मृतक के अपने गांव की युवती से प्रेम संबंध थे। इसके बारे में उसने सोशल मीडिया पर भी पत्र व युवती के साथ के फोटो डालकर जानकारी दी थी, लेकिन युवती के परिजनों को उनका मिलना पसंद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने आत्महत्या से पहले मरने का समय लिखकर पत्र अपने फेसबुक पेज पर वायरल किया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर आरोप लगाते जीआरपी से शिकायत की है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। यहां पर सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी आ गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें