फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathtras News: महायज्ञ की कुटिया में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, जलकर सब हुआ खाक

Tue, 09 Apr 2024 08:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर पर चैत्रीय नवरात्र पर सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसके लिए मंदिर पर परिसर में एक कुटिया बन गई थी। शाम को जब यज्ञ चल रहा था, तभी एकाएक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी की चपेट में हवन की कुटिया आ गई। देखते ही देखते कुटिया आग का गोला बन गई।
विज्ञापन
महायज्ञ की कुटिया में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड, रमनपुर मोहल्ला स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर पर चल रहे सहस्त्रचंडी महायज्ञ की कुटिया में 9 अप्रैल की शाम को शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में कुटिया आग का गोला बन गई और आग की चपेट में आने से पूरी तरह से खाक हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर पर चैत्रीय नवरात्र के अवसर पर सहस्त्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर पर परिसर में एक कुटिया बन गई थी। जिसमें हाथरस व आस-पास जिलों के एक दर्जन से अधिक धार्मिक विद्वान व आचार्यों और यजमान द्वारा महायज्ञ में भाग लिया जा रहा है। 9 अप्रैल की शाम को जब यज्ञ चल रहा था। तभी एकाएक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी की चपेट में हवन की कुटिया आ गई। देखते ही देखते कुटिया पूरी तरह से आग का गोला बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपेट देख वहां अफरा-तफरी मच गई। कुटिया के अंदर मौजूद आचार्य, धार्मिक विद्वान और यजमान जैसे-तैसे बाहर निकले। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पर पुसिल व फायर ब्रिगेड को। इस दौरान लोगों ने मंदिर व आस-पास लगी सबमर्सिबल पंप से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत की बात यह रही कि इस में किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। अन्यथा आग से बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें