सुबह करीब साढ़े तीन बजे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित कंकाली देवी मंदिर के निकट केले से लदा एक कैंटर खड़ा था। अचानक बॉबी को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह कैंटर से नियंत्रण खो बैठे और उनका कैंटर केले से लदे कैंटर में जा घुसा।
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित कंकाली मंदिर के निकट 30 अगस्त की सुबह साढ़े तीन बजे परचून का सामान लादकर आ रहे कैंटर ने सड़क किनारे खड़े केले से लदे कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में परचून से लदे ट्रक के चालक की मौत हो गई। हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन
30 अगस्त की सुबह बॉबी (22) पुत्र वीरपाल निवासी रामपुर नगला चटोल थाना सिकंदराराऊ कैंटर में आगरा से परचून का सामान लादकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित कंकाली देवी मंदिर के निकट केले से लदा एक कैंटर खड़ा था। अचानक बॉबी को नींद की झपकी आ गई, जिससे वह कैंटर से नियंत्रण खो बैठे और उनका कैंटर केले से लदे कैंटर में जा घुसा।
हादसे में कैंटर चालक बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में बॉबी के पिता वीरपाल ने कोतवाली सासनी में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।