फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: 12.6 करोड़ से बदलेगी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की सूरत, इन 23 स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 03 Mar 2024 06:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार होना है। विद्यालयों की दशा सुधरने पर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी सुधरेगी।
विज्ञापन
प्राजेक्ट अलंकार के तहत हाथरस के 23 स्कूलों में नवीन कार्य की शिला पट्टिका - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों सूरत बदलने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 12 करोड़ छह लाख 28 हजार रूपये की योजनाओं का वर्चुल माध्यम से शिलान्यास कर दिया। कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रासारण देखा।

विज्ञापन


सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार होना है। विद्यालयों की दशा सुधरने पर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता भी सुधरेगी। इस योजना के तहत विभिन्न बिंदुओं पर काम होना है। इसके लिए शासन से जिले के 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए छह करोड़ तीन लाख 14 हजार रूपये का बजट प्राप्त भी चुका है।

3 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से प्रोजेक्ट अलंकार का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर दिया। कलेक्ट्रेट में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन कार्यों पर खर्च होगा इतना बजट (लाख में)

  • स्वच्छ पाईप पेयजल की सुविधा   - 91.4
  • बालक/बालिका शौचालय   -             88.12
  • अतिरिक्त कक्षा कक्ष  -        125.02
  • मल्टीपर्पज हॉल   -           901.74
  • कुल लागत        -          1206.28

इन विद्यालयों का होगा जीर्णोद्धार
पंडित दीनददयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज सीस्ता सादाबाद, राजकीय बालिका इंटर कालेज गुतहेरा हाथरस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज टुकसान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकी मॉडल इंटर कालेज बाजिदपुर, राजकीय हाईस्कूल गंगापुर, राजकीय हाईस्कूल बघना, राजकीय हाईस्कूल अरनोठ, राजीकय हाईस्कूल बस्तोई, राजकीय हाईस्कूल पचायता, राजकीय हाईस्कूल अमौसी हसायन, राजकीय हाईस्कूल मुहरिया, राजकीय हाईस्कूल दरकौली, राजकीय हाईस्कूल सहजपुरा, राजकीय हाईस्कूल मई, राजकीय हाईस्कूल बैदई, राजकीय हाईस्कूल मढ़ापिथू, राजकीय हाईस्कूल मढ़ावली, राजकीकय हईस्कूल  उद्यैना, राजकीय हाईस्कूल कोका, राजकीय हाईस्कूल वमौली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें