फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathars News: कोच के दरवाजे पर बैठा, नींद आते ही ट्रेन से गिरा, युवक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक अन्य साथियों के साथ पानीपत धान की रोपाई करने जा रहे थे। सभी आम्रपाली एक्सप्रेस से जा रहे थे। अबू कलाम कोच के दरवाजे पर बैठा हुआ था, रात को नींद आने के कारण गिर गया। जिससे युवक
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक कोच के दरवाजे पर बैठा था। रात में अचानक नींद आने पर वह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


10 जून की रात जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक गांव खेरिया पर एक 21 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस द्वारा उसके शव की तलाशी लेने पर उसके पास एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त 21 वर्षीय अबू कलाम पुत्र मोहम्मद हलीम निवासी वार्ड नंबर 1 ईदगाह, टोला बागमारा पंचायत सिमरिया थाना जोकिहाट जनपद अररिया बिहार के रूप में हुई। 
विज्ञापन


11 जून को सुबह ही उसका एक साथी मोहम्मद ताहिद कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ पानीपत धान की रोपाई करने जा रहे थे। सभी आम्रपाली एक्सप्रेस से जा रहे थे। अबू कलाम कोच के दरवाजे पर बैठा हुआ था, रात को नींद आने के कारण गिर गया। जब अबू कलाम अचानक गिर गया तो उसने ट्रेन रुकवाई इसके बाद वापस लौटा। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें