न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
अलीगढ़ से शुरू हुई नाई, नंद, सविता, सैन समाज जन जागरण यात्रा का हाथरस आगमन पर तालाब चौराहे पर सविता समाज उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष विनेश सविता के नेतृत्व में समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया। केंद्रीय विद्यालय परिसर में सभा हुई।
जन जागरण यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाज सेवी शिव कुमार राजौरिया ने कहा कि संगठित नहीं होने के कारण सविता समाज राजनीतिक भागीदारी से अभी तक वंचित है। यदि हमें राजनीतिक भागीदारी प्राप्त करनी है तो हमें गांव और शहर से लेकर प्रदेश तक संगठित होना होगा। सविता समाज आर्थिक स्तर पर पिछड़ा हुआ समाज है।
राज्य और केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सविता समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करें। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ से शुरू हुई यात्रा हाथरस, सादाबाद, मांट, कोसीकलां, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, मैनपुरी, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया और कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। सभा को विनेश सविता, डॉ. हरी सिंह चित्तौड़िया, केके वर्मा, कृष्णगोपाल अजनबी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सतीश चंद्र सविता, धीरेंद्र सिंह सविता, विष्णु कुमार सविता, मोहर सिंह, बनी प्रकाश, भगवान सिंह, रमेश नंद, कैलाश चंद्र सविता, हरीओम नंद, अभिषेक छतारीवाल, आकाश सविता, गजेंद्रपाल सिंह, राजेश प्रसाद एडवोकेट आदि मौजूद थे।