फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में लालापुरवा के पास बृहस्पतिवार को शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शाम में सांडी मार्ग पर घमोइया गांव के सामने सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी
विज्ञापन

जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, दो दिन पूर्व घायल मिले वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तंसुकपुरवा निवासी विवेक (21) पिता के साथ खेती करता थे। बृहस्पतिवार को शाम वह पड़ोस के ग्राम लालापुरवा गए थे, जहां पर रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कटकर उनकी मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपों से इनकार किया है। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने बात कही। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

पिहानी के मनिकापुर गांव से उसकी शादी तय हो चुकी थी। पांच जून को बरात जानी थी। इसके पहले उसकी मौत से परिजनों मेें कोहराम मचा है। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शाम सांडी मार्ग पर घमोइया गांव के सामने सड़क पार कर रही वृद्धा को बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
ग्राम घमोइया निवासी रामकली (65) शाम को गांव के सामने सांडी मार्ग पार कर रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार मे ंछह बेटियां और एक एक बेटा है।
कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दो दिन पूर्व शहर में घायलावस्था मेें मिले वृद्ध ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वृद्ध के पास मिलेे कागजातों से परिजनों को पुलिस सूचना दी। लखनऊ के महिलाबाद के सरावां निवासी रामनाथ (60) मजदूरी करते थे। चार दिन पूर्व वह शाहजहांपुर के रौजा निवासी भांजे राजकुमार के घर गया था।
जहां से बुधवार की शाम वह घर जाने के लिए निकला था। देर शाम वह शहर कोतवाली क्षेत्र में घायलावस्था में पड़े मिले थे। एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां बृहस्पतिवार को शाम दम तोड़ दिया था। पास में मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी। देर रात परिजन मौके पर आ गए। रामनाथ अविवाहित थे। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तनाव में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी
हरदोई। कासिमपुर क्षेत्र के ठकुरी खेड़ा गांव में तनाव में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के बाहर बबूूल के पेड़ में उसका शव फंदे पर लटका मिला। ठकुरी खेड़ा निवासी पिंटू (21) मजदूरी करते थे।
बृहस्पतिवार को शाम वह घर से निकला था। देर रात घर के पीछे बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, पिंटू काफी दिनों से गुमसुम रहता था। किसी बात को लेकर तनाव से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
पिंटू चार भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फंदे से लटका मिला युवक का शव
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में बाल कटवाने के लिए निकले युवक का शव गांव से कुछ दूरी संडीला मार्ग पर पेड़ में फंदे पर लटका मिला। लालपुर बंजरा मजरा काकेमऊ निवासी कल्लू (22) दिल्ली में मजदूरी करता था।
शुक्रवार को सुबह घर से बाल कटवाने निकला था। दोपहर में अतरौली चौराहे के पास संडीला मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में रस्सी के फंदे से शव लटका मिला।
पिता सुंदरलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। दो घंटे विवाद होने के बाद मामला रफादफा हो गया था। पिता ने उसी रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें