फोटो-33- बिजली कटौती के विरोध प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
शाहाबाद। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध प्रदर्शन किया।
नगर के मोहल्ला खत्ता में कांग्रेस नेता विनोद गुप्ता के आवास पर पहले बैठक की जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। प्रदेश सचिव आशीष पाल ने कहा कि यदि शीघ्र ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस व्यापक जन आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।
युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अभिनव गुप्ता ने कहा अगर जल्द से जल्द बिजली की समस्या में कोई सुधार नहीं किया गया तो पावर हाउस पर ताला लगाने का काम युवा कांग्रेस का एक-एक साथी करेगा। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, जिला महासचिव अभिनव गुप्ता, नगर अध्यक्ष धीरज रस्तोगी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, कमलेश रस्तोगी, विनोद गुप्ता, तालिब खान, सुदर्शन दीक्षित, आशु खान, राजू आदि मौजूद रहे।