फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर में अलग-अलग नंबर प्लेट होने पर काटा 21 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। वाहन चेकिंग के दौरान एक डंपर में आगे और पीछे की नंबर प्लेट में भिन्नता होने पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। यातायात पुलिस ने वाहन के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका पर चालक का लाइसेंस लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही वाहन का करीब 21 हजार रुपये का चालान भी काट दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र से निकलने वाले डंपरों की सख्त निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए शनिवार को ट्रैफिक इंचार्ज राम सजीवन के नेतृत्व में बिलग्राम चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उन्नाव रोड से आते हुए एक डंपर को रोका और दस्तावेजों की जांच की। नंबर प्लेट की बारीकी से पड़ताल करने पर आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर अलग-अलग नंबर लिखा मिला।
ट्रैफिक इंचार्ज ने चालक को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत डंपर से गलत नंबर प्लेट को हटवाया और जो सही नंबर था उसकी प्लेट लगवाई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन पर 21 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया। ट्रैफिक उपनिरीक्षक रामसजीवन ने बताया कि चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से उसका नाम और पता दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें