फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। ग्राम बखरिया निवासी युवक ने शुक्रवार को घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी संजीव (23) ने शुक्रवार की दोपहर घर के कमरे में फांसी लगा ली। भाई राजीव व परिजनों ने उसे फांसी पर लटकता देख नीचे उतारा। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। भाई राजीव ने बताया कि संजीव दो भाइयों में छोटा था। वह दिल्ली में मजदूरी करता था, दस दिन पहले ही गांव लौटा था। बताया कि विवाद के बाद गुरुवार व शुक्रवार को गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी।
इसी से आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ गंगा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें