फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। बरहुंआ गांव के पास स्थित बाग में शुक्रवार को एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के हरदोई-उन्नाव रोड पर बरहुंआ मोड़ के पास स्थित बाग में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। शव लटकता देख आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष होगी। उसने नीली शर्ट, स्लेटी कलर की पैंट व काले जूते पहन रखे थे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके चलते शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें