फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: औद्योगिक कॉरिडोर का काम तीसरे दिन ठप रहा, मुआवजे पर अड़े किसान

विज्ञापन
फोटो 54: किसानों से वार्ता करतीं एसडीएम शिवानी सिंह। संवाद - फोटो : छापेमारी के दौरान का सुरक्षा विभाग को मिली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। रूपापुर में गंगा एक्सप्रेसवे के पास प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर का काम बुधवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। बढ़े सर्किल रेट से मुआवजे की मांग के समर्थन भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष धीरू सिंह व तहसील अध्यक्ष नन्हे सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कौशिया गांव के पास धरना दिया।
विज्ञापन

किसान निर्माण स्थल पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम शिवानी सिंह आईं और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान जिलाधिकारी से मिलकर बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों और यूनियन पदाधिकारियों का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रख सकेगा। अधिकारियों ने भी किसानों से वार्ता के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
जिला उपाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक कॉरिडोर के लिए किसानों की करीब 335 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की गई है। किसानों को वर्ष 2017 के बजाय बढ़े हुए सर्किल रेट पर मुआवजा मिलना चाहिए। मांग पूरी होने तक भूमि समतलीकरण, नाली निर्माण और सीमांकन समेत कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र, मुन्नू सिंह, रघुवीर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें