बघौली। अछरामऊ निवासी महिला की शनिवार रात घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अछरामऊ निवासी रीना (22) के परिजनों ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला हजारीबाग के थाना व कस्बा चौराहापुरम की रहने वाली थी। दो साल पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति उसे शादी करके लाया था। लगभग एक साल तक यहां रहने के बाद वह मायके वापस चली गई। छह महीने पहले ही नरेंद्र ने बिहार जाकर उससे शादी की और गांव ले आया।
तब से रीना यहीं नरेंद्र के साथ रह रही थी। उसकी मौत कैसे हुई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि घटना की जानकारी मृतका के पिता अजीत साहू निवासी हजारी बाग बिहार को दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुुंची। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।