फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आज वर्चुअली करेंगे मेडिकल कालेज का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गौराडांडा में निर्मित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे। स्थानीय स्तर पर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना और चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे से होगा। अगले माह से शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक ब्लॉक गौराडांडा में संचालित होगा, जबकि ओपीडी-आईपीडी समेत उपचार संबंधी सभी कार्य जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन इमारत में होंगे। 12 अक्टूबर को एमएमसी यानी नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने एकेडमिक और प्रशासनिक ब्लाक का निरीक्षण करने के बाद 13 अक्टूबर को मेडिकल कालेज संचालित किए जाने की मंजूरी दे दी थी।
सोमवार को मेडिकल कालेज का लोकार्पण होगा। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए 47 फैकल्टी की नियुक्ति हो चुकी है और इन सभी ने ज्वाइन भी कर लिया है। इसके अलावा 24 रेजिडेंट चिकित्सकों की भी तैनाती हो गई है। सबने ज्वाइनिंग कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें