फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कछौना। थाना क्षेत्र के मडिलैहिया गांव में सोमवार रात विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मंगलवार को पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


    पीलीभीत के जहानाबाद थाना के भानपुर निवासी ताराचंद की बेटी आरती (23) की शादी करीब एक साल पहले मडिलैहिया निवासी मनोज पुत्र राम गुलाम के साथ हुई थी। सोमवार रात आरती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। ससुरालियों की सूचना पर ताराचंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे मनोज ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराली रुपये की मांग कर रहे थे। आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से वह रुपये का इंतजाम नहीं कर सके। इसी वजह से आरती को प्रताड़ित किया गया और बाद में गला दबा कर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, मनोज का कहना है कि सोमवार को घरेलू काम को लेकर आरती को थोड़ा डांट दिया था। इसके बाद वह खेतों की तरफ चला गया था। शाम को घर लौटा तो आरती की लाश फंदे पर लटकती मिली। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें