फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पीटने के बाद जहर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकुही मेें रुपये के लेनदेन में महिला की पिटाई कर दी। महिला ने विपक्षियों पर मारपीट कर जहर पिलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बेेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल निवासी कमलेश सिंह कछौना कोतवाली क्षेेत्र के ग्राम कुकुही में झाला बनाकर परिवार के साथ रहती है। कमलेश ने बताया कि उसने अपना खेत पड़ोस के ग्राम गंगा बेरुआ के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसका खेत ठेके पर लिया था।
जिसका आठ लाख रुपये बकाया था। कई बार मांगने के बाद आरोपी रुपये नहीं दे रहा था। वह लगातार आरोपी के घर चक्कर काट रही थी। शनिवार को वह आरोपी के घर रुपये मांगने गई थी।
विज्ञापन

जहां पर आरोपी ने रुपये न देने के बात कहकर पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के बाद जहरीला पदार्थ पदार्थ पिला दिया, जिससे कमलेश की हालत बिगड़ गई।
किसी तरह उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें