फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसआरपी प्लेट लगाने की मियाद गुजरी, नहीं दिया ध्यान

विज्ञापन
मैजिक में लगी पुरानी नंबर प्लेट। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्राइवेट और वाणिज्यिक सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की मियाद 30 सितंबर को बीतने के बाद भी वाहन बिना नंबर प्लेट फर्राटा भर रहे हैं। अधिकांश पुराने वाहनों में यह नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में छोटे व बड़े लगभग 25 से 30 हजार वाणिज्यिक वाहन हैं। जो 2019 के बाद पंजीकृत हुए हैं, उनमें तो यह प्लेट लगी है, लेकिन पूर्व में खरीदे गए अधिकांश वाहनों में अब भी वहीं पुरानी प्लेटे लगी हैं।
एआरटीओ प्रशासन संजीव सिंह ने बताया कि वाणिज्यिक वाहनों को हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की लिए दी गई समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब सभी वाणिज्यिक वाहनों में यह नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। बताया कि जल्द ही इसको लेकर जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अगर किसी भी वाणिज्यिक वाहन में पुरानी नंबर प्लेट लगी मिली तो नियमानुसार पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें