फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मुनीम को बंधक बनाकर लूटने वाले तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से तीनों घायल

Sun, 22 Aug 2021 08:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बदमाशों के पास से लूटे 54 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और तीन तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस अभी गैंग लीडर की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में दो दिन पहले दाल व्यापारी के मुनीम को बंधक बनाकर लूटने वाले तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ रविवार तड़के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखमंगूपुरवा के पास हो गई। तीन गोलियां लगने से तीनों घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से लूटे 54 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और तीन तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस अभी गैंग लीडर की तलाश कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र में नघेटा रोड पर संजय गुप्ता की दाल और चावल के थोक की दुकान है।

दुकान के ऊपर ही संजय परिवार के साथ रहते हैं। बीते शुक्रवार की दोपहर संजय घर पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान दुकान में घुसे तीन बदमाशों ने मुनीम मुकेश को बंधक बना कर लगभग एक लाख रुपये लूट लिए थे। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी अजय कुमार ने सीओ सिटी विकास जायसवाल के नेतृत्व में पांच टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर रविवार तड़के सीओ सिटी विकास जायसवाल, शहर कोतवाल जगदीश, एसओजी प्रभारी वीके सिंह आदि कसरावां से भिखमंगूपुरवा जाने वाली सड़क से जा रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।
Trending Videos

इन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, तो बदमाश बाइक छोड़कर खेतों में भागने लगे। पुलिस की फायरिंग में तीनों लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में इन लुटेरों ने अपना नाम विपिन उर्फ लंबू, दीपाशु उर्फ छुट्टा और शादाब उर्फ काला बताया है।

विपिन सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सहुंतेरा का निवासी है, दीपांशु और शादाब सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मरसा के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल तीनों ही लुटेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पता चलने पर एसपी अजय कुमार ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ गए थे लुटेरे
दाल व्यापारी की दुकान में मुनीम को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ गए थे।  घटना को अंजाम देने से पहले रेकी किए जाने के फुटेज भी पुलिस को मिल गए थे, तो घटना के लिए जाते समय एक गली से निकलने के दौरान के भी फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिए थे। अलग अलग स्थानों से मिले फुटेज में तीनों ही लुटेरे साफ नजर आ गए थे, तो पुलिस ने मजबूत घेराबंदी भी कर दी थी।

 
विज्ञापन

मजदूरी के लिए निकले थे घर से, कर दी लूट
पुलिस मुठभेड़ में तीनों लुटेरों के गोली लगने से घायल होने के बाद इनके परिजनों को भी वारदात का पता चला। नाम न छापने की शर्त पर परिजन कहते हैं कि बुधवार की सुबह ये तीनों एक साथ ही लखनऊ मजदूरी करने के लिए जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन लूट की घटना को अंजाम दे दिया। परिजन भी इनकी हरकत से सकते में आ गए। 

बघौली का वैभव है गैंगलीडर 
सीओ सिटी विकास जायसवाल के मुताबिक इस गैंग का लीडर बघौली निवासी वैभव है। वैभव पर विभिन्न थानों में लूट के कई मामले दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। पुलिस का दावा है कि वैभव ने ही तीनों के साथ लूट की साजिश बनाई थी। लूट की घटना की पूरी निगरानी वैभव कर रहा था। अब पुलिस की अलग अलग टीमें वैभव की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। लुटेरों के पास से मिली बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें