फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल बोले- सपा सरकार में हवाईजहाज से लखनऊ आते थे दंगाई

Sat, 11 Dec 2021 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि जब पूरा देश जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक मना रहा था तो प्रियंका वाड्रा गोवा में नाच रहीं थीं।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार में दंगे के आरोपियों को हवाईजहाज से लखनऊ लाकर मुलायम सिंह यादव से मिलाया जाता था। इसके बाद उन पर कार्रवाई न किए जाने का फरमान जारी होता था। लेकिन योगी सरकार में जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम से हिंदू और हिंदुस्तान सुरक्षित है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि जब पूरा देश जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक मना रहा था तो प्रियंका वाड्रा गोवा में नाच रहीं थीं। शनिवार को शहर के एक बरातघर में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि नेपाल कभी हिंदू राष्ट्र था, लेकिन अब नहीं रहा।

बांग्लादेश और पाकिस्तान का उदाहरण देकर कहा कि जिन देशों में भी हिंदू हैं, वहां उनकी संख्या कम होती जा रही है। ब्राह्मणों और वैश्यों में समाज को दिशा देने की ताकत होती है। ब्राह्मण अगर धर्म की नींव हैं तो वैश्य उसकी दीवार हैं। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट रहने का है। छुट्टा मवेशियों से समस्या है, लेकिन गाय को काटने का कलंक नहीं ले सकते। विधानसभा उपाध्यक्ष और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आगरा देखा, मकबरे बनवाए, लेकिन अयोध्या की तरफ नहीं देखा।
विज्ञापन


हमेशा ही विधानसभा चुनाव की शुरुआत करने से पहले प्रबुद्ध सम्मेलन में ब्राह्मणों से आशीर्वाद मिलता है और इस बार भी इसकी जरूरत है। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवतार शुक्ला, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्रा, जेपी अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें