फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में मिला पश्चिम बंगाल निवासी महिला का शव, पति ने की शिनाख्त

Fri, 24 Dec 2021 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के कछौना कोतवाली इलाके के ठाकुरगंज मोहल्ले में तालाब किनारे कीचड़ में वेस्ट बंगाल निवासी एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अपने पति व अन्य लोगों के साथ चंडीगढ़ जा रही थी और लखनऊ से लापता हो गई थी। बताया जा रहा है वह मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन


ठाकुरगंज मोहल्ले में तालाब के किनारे एक अज्ञात महिला का कीचड़ में शव देख इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पुलिस को मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कीचड़ से बाहर निकाला। कुछ देर बाद एक युवक भी वहां पर पहुंचा जिसने महिला की पहचान अपनी पत्नी सुभद्रा मोदी पत्नी दुलाल मोदी निवासी निमुआ कामत थाना ओल्ड मालदा जनपद मालदा बेस्ट बंगाल के रूप में की।

दुलाल मोदी ने बताया कि वह लोग काम करने के लिए चंडीगढ़ के लिए ट्रेन से निकले थे।इसी बीच वह लखनऊ में गुम हो गयी थी।इसके बाद वह लगातार उसका पता लगा रहा था।बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी।महिला के 5 बच्चे है जिनमे 3 लड़की 2 लड़के बड़े लड़के का नाम बोनोमाली मोदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें