हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में शुक्रवार की शाम मजदूर की घर में संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे देर रात जिला अस्पताल लाए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पेट दर्द से मौत होने की बात कह रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली निवासी लल्ला (40) की शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे देर रात एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पेट दर्द से मौत होने की बात कही। वहीं चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका व्यक्त की। परिजनों ने बताया कि लल्ला मजदूरी करता था।
उसके परिवार में पत्नी सदाप्यारी के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। अतरौली प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।