फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों का दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत कर्मियों ने ऊर्जा क्षेत्र के संभावित निजीकरण को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा संसद सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल लाया जा रहा है। बिल में बिजली उपभोक्ताओं व विद्युत कर्मियों की राय के बिना ही इलेक्ट्रिकी एक्ट 2003 में संशोधन की एकतरफा कोशिश हो रही है।
कर्मचारियों ने मांग की बिजली उपभोक्ताओं और बिजली कर्मियों की राय के बिना कोई भी उठाया कदम स्वीकार्य नहीं होगा। कहा ऊर्जा महकमे के निजीकरण के प्रयासों का देशव्यापी विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

देशभर में उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों में रोष है। ऐसे में 28 व 29 को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर जयप्रकाश, प्रभात सिंह, दीपक जायसवाल, आदित्य यादव, एसएन चौरसिया, रनधीर सिंह, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें