फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
फोटो-27- जिला अस्पताल में मोर्चरी के बाहर मौजूद राजेश के परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर स्थित गल्ला मंडी से काम कर साइकिल से वापस घर जा रहे पल्लेदार को गुरुवार रात बिलग्राम चुंगी के निकट ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नौसहरा गांव निवासी राजेश (25) पुत्र रामकिशुन नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदार था। गुरुवार देर रात वह गल्ला मंडी से कार्य कर साइकिल से घर जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में ही बिलग्राम चुंगी के निकट बिलग्राम की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही राजेश की सांसें थम गईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के पास से मिले फोन से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में पत्नी सोनी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक का सुराग नहीं लग सका है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें