फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
फोटो- 20- रूबी की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी गर्भवती महिला का शव शुक्रवार सुबह घर में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बम्हरौली गांव निवासी रूबी (26) के पिता महेश चंद्र वाजपेयी निवासी ग्राम खितौली थाना पाली ने बताया कि उसने बेटी की शादी छह वर्ष पूर्व रत्नेश के साथ की थी। उसकी चार साल की बेटी है। रूबी छह माह की गर्भवती थी। बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में डेढ़ बीघा खेत व सोने की चेन की मांग कर बेटी रूबी को परेशान करने लगे थे। शुक्रवार सुबह रत्नेश के पड़ोसियों से सूचना मिली है कि रूबी की मौत हो गई है। जब वह मौके पहुंचे और रूबी का शव फांसी पर लटकता मिला। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। एसओ भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें