फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रेनों के समय में 2 से 20 मिनट का परिवर्तन, सफर से पहले करें जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- सबसे अधिक डाउन रूट की ट्रेनों के समय में बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे ने नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही ट्रेनों की समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया है। हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों में दो से 20 मिनट का अंतर देखने को मिल रहा हहै। इनमें सबसे अधिक डाउन रूट की ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। ट्रेनें अभी तक के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले तक आएंगी।
ट्रेन संचालन व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। हरदोई स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री रोजाना लखनऊ, कानपुर, शाहजहांपुर, दिल्ली, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों की ओर यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों के समय में हुआ यह छोटा सा परिवर्तन भी यात्रियों की यात्रा योजना को प्रभावित कर सकता है। एक जनवरी से लागू की गई समय सारिणी में सबसे अधिक समय परिवर्तन डाउन रूट की ट्रेनों में हुआ है। इसमें सबसे अधिक 14208 दिल्ली से प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस में 20 मिनट का परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन अभी तक रात को 02:49 पर आती थी अब से यह ट्रेन 20 मिनट पहले 02:29 पर हरदोई स्टेशन पर आ जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन 14008 आंनद विहार रक्सौल, ट्रेन 14014 आंनदविहार सुल्तानपुर सहित ट्रेन 14016 व 14018 अब से 13 मिनट पहले स्टेशन पर आएगी। ट्रेन 14242 सहारनपुर प्रयागराज संगम 14 मिनट पहले, 13020 बाघ एक्सप्रेस 13 मिनट पहले, 15120 देहरादून वाराणसी 14 मिनट पहले, 12230 लखनऊ मेल 10 मिनट पहले आ जाएगी। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। अप रूट की ट्रेनों में भी दो से छह मिनट का फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि नए समय सारिणी के अनुसार यात्रा करने से पहले थोड़ी सी सतर्कता यात्रियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें