फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले से गुजरने वाली तीन जोड़ा ट्रेनों में लगे एलएचबी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से अधिक आरामदायक होगा यात्रियों का सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। जिले से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों में अब एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इससे यात्रियों का सफर पहले से अधिक सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा। पहले इन ट्रेनों में आईसीएफ कोचों का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में एक जनवरी से एलएचबी कोचों के साथ संचालन शुरू हो गया है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हरदोई जिले से गुजरने वाली तीन ट्रेनों - वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235-36), प्रयागराज संगम-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस (14241-42) और लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12231-32) में नए कोच लगाए गए हैं। एलएचबी कोचों को पुराने आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक आधुनिक और सुरक्षित माना जाता है। इनमें बेहतर सस्पेंशन तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे तेज गति में भी झटके कम महसूस होते हैं। वरिष्ठ मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, ये नए कोच ट्रेन की औसत रफ्तार बढ़ाने में भी सहायक होंगे। ट्रेनों की समय सारिणी में भी एक जनवरी से बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एलएचबी रैक
एलएचबी रैक लिंक हॉफमैन बुश तकनीक पर बने आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक डिब्बों वाली ट्रेन होती है।कोच जर्मन तकनीक पर आधारित हैं। आईसीएफ कोच की रैक के साथ चलने वाली गाड़ी को अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दी जा सकती है, जबकि एलएचबी रैक की ट्रेन को 160-200 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाया जा सकता है। एलएचबी रैक ज्यादा सुरक्षित होती है। दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते। इसके अलावा यह कोच आरामदायक भी होते हैं। रेल अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से ट्रेनों की गुणवत्ता और भरोसेमंद संचालन में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें