फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर ट्रेनें फुल, कम दूरी वालों का सहारा बनेगी रोडवेज

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल होने के कारण दिवाली में घर आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कम दूरी का सफर तय करने वालों के लिए रोडवेज बसें सहारा बनेंगी।
विज्ञापन

जिले के हजारों लोग दिल्ली, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में रह रहे हैं। उनकी दिवाली पर घर आने की तैयारी है लेकिन हरदोई स्टेशन पर ठहराव लेने वाली अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल है। कुछ में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में रोडवेज महकमे ने बसों की संख्या बढ़ाने व हर रूट पर बसों का फेरे बढ़ाने की योजना तैयार की है।
यह है त्योहार के लिए रोडवेज का मास्टर प्लान
दिवाली पर लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज महकमे ने विशेष प्लान तैयार किया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पांडेय ने बताया कि हरदोई डिपो के बेड़े में 135 बसे हैं, जिन्हें लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद, दिल्ली आदि रूटों पर संचालित किया जा रहा है। बताया कि लगभग हर रूट पर बसों के फेरे डबल किए जाएंगे। सबसे ज्यादा फेरे दिल्ली रूट पर बढ़ाने की योजना है। 35-35 चालक व परिचालक रिजर्व रखे गए हैं। बताया कि नए शेडयूल के तहत बसों का संचालन दो से 11 नवंबर के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेनों में रिजर्वेशन की स्थिति
डाउन रूट पर अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 03006 पंजाब मेल में तीन नवंबर को रिजर्वेशन फुल, 4 को वेटिंग 14 व 5 को वेटिंग 197 है। जम्मू से कोलकाता जाने वाली 03152 सियालदाह एक्सप्रेस में तीन नवंबर को वेटिंग 121, 4 को 104 व पांच को वेटिंग 110 चल रही है। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली 03152 गंगा सतलज/किसान एक्सप्रेस में तीन नवंबर को रिजर्वेशन फुल, 4 को वेटिंग 87 है। लालगढ़ से न्यू तिनसुकिया जाने वाली 05910 अवध आसाम एक्सप्रेस में तीन को वेटिंग 195, 4 को 157 व 5 को वेटिंग 388 शो कर रही है। दिल्ली से बनारस के बीच चलने वाली 05128 काशी विश्वनाथ में तीन को वेटिंग 129, 4 को वेटिंग 42 व पांच को वेटिंग 70 शो कर रही है। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्री की सहूलियत के लिए स्टेशन पर दो रिजर्वेशन काउंटर निरंतर संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें