हरदोई। हरदोई से होकर जाने वाली 14207- 08 पद्मावत एक्सप्रेस में थ्री एसी इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा। एक कोच बढ़ने पर हरदोई से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को 11 सीटें अतिरिक्त मिल जाएंगी। वहीं इस कोच का किराया भी सामान्य थ्री एसी से कम होगा।
थ्री एसी इकोनॉमी में कई प्रकार की विशेषताएं भी हैं, दिव्यांगों की सुविधा के लिए कोचों को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इससे उन्हें बोगी में चढ़ने व उतरने में परेशानी न हो। रेल अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही थ्री एसी इकोनॉमी कोच को पद्मावत में लगा दिया जाएगा।