फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कानूनगो और लेखपाल समेत तीन निलंबित

Wed, 16 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप :
विज्ञापन


- मृतक किसान को अविवाहित होने की दी रिपोर्ट में पाए गए थे दोषी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मृतक किसान को अविवाहित बताने में दोषी पाए गए कर्मियों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को तहसील सवायजपुर में तैनात कानूनगो को निलंबित कर दिया है। कानून गो को निलंबन अवधि में तहसील बिलग्राम से संबद्ध किया है। शाहाबाद की एसडीएम न्यायिक को जांच अधिकारी नामित किया है। इसी मामले में दोषी राजस्व विभाग के लेखपाल को एसडीएम और चकबंदी विभाग के लेखपाल को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने निलंबित कर दिया है।
तहसील सवायजपुर के बारामऊ निवासी उपेश की मौत 12 जुलाई 2024 को नदी में डूबने से हो गई थी। मृतक किसान उपेश के परिवार में पत्नी माधुरी, दो पुत्र माहिर और सार्थक हैं। बावजूद इसके लिए राजस्व और चकबंदी विभाग के जिम्मेदारों ने मृतक उपेश को अभिलेखों में अविवाहित दर्शा दिया। जिससे पति की मौत के बाद मिलने वाली आर्थिक मदद और भूमि में वरासत का हक मारा गया। माधुरी की शिकायत पर डीएम ने एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश सिंह से जांच कराई तो मामले में संडीला एसडीएम (उस समय एसडीएम सवायजपुर) समेतआठ अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए गए। जिलाधिकारी ने सवाजयपुर तहसील में तैनात कानूनगो राजेश कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। तहसील बिलग्राम से संबद्ध करते हुए जांच बैठा दी है। शाहाबाद की एसडीएम न्यायिक को आरोप पत्र गठित करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

सवायजपुर एसडीएम संजय अग्रहरि ने इसी मामले में दोषी पाए गए दहेलिया में तैनात रहे और बेहटा लाखी के लेखपाल विपिन कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में लेखपाल को तहसील के राजस्व कार्यालय से संबद्ध किया है। तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित किया है। इधर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पीसी उत्तम ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान दहेलिया में तैनात रहे लेखपाल रामजी गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय बिलग्राम से संबद्ध किया गया है। बिलग्राम के चकबंदी अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

-
सहायक चकबंदी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
हरदोई। मृतक उपेश को अविवाहित बताकर भूमि की वरासत के मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी (उस समय चकबंदीकर्ता) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पीसी उत्तम ने आयुक्त से की है। बताया कि सवायजपुर के दहेलिया में चकबंदीकर्ता के पद पर तैनात रहे चकबंदीकर्ता चंद्रवीर सिंह को विभाग ने सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। जिससे सहायक चकबंदी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई का अधिकारी चकबंदी आयुक्त के पास है। ऐसे में चकबंदीकर्ता रहते हुए की गई गड़बड़ी और डीएम की तरफ से दिए गए कार्रवाई के आदेश का हवाला देते हुए एसीओ चंद्रवीर सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें