फोटो-15- पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोतः पुलिस विभाग
- पिहानी कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। पिहानी कोतवाली पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी चोर गिरफ्तार किए हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद भी पूछताछ में चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा हुआ है। नौ माह पहले सलेमपुर गांव में हुई तीन चोरियों का खुलासा भी हुआ है। चोरों के पास से 2540 रुपये बरामद हुए हैं।
बीते वर्ष 26 जुलाई कि रात चोरों ने महेलिया खेड़ा में मुईन में घर में सेंध लगाकर जेवर और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसके बाद 31 जुलाई 2024 की रात चोरों ने सलेमपुर गांव में मुन्ना शुक्ला, बचान व जागेश्वर के मकानों से भी नकदी जेवर चोरी किए थे। 11 अगस्त 24 की रात संतरहा निवासी राजेश कुमार के घर में सेंध लगाकर चोर जेवर व 20 हजार रुपये चेारी कर ले गए थे। उक्त सभी मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान सीतापुर जनपद के इमलिया सुल्तानपुर निवासी अजीत कुमार और सुजीत का नाम सामने आया था। इन पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।