फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर डंडे के तीन वारों ने ली नीलम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहानी कोतवाली क्षेत्र के शिवापुरवा गांव में महिला की मौत सिर में डंडे की गंभीर चोटों के कारण हुई थी। शव पर नई और पुरानी 14 चोटों के निशान भी मिले हैं। नीलम की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका मायका लखीमपुर जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुरवा गांव में है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शिवापुरवा निवासी नीलम (30) पत्नी रामेंद्र की संदिग्ध हालात में रविवार देर रात घर में ही मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने रामेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में नीलम की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। नीलम के सिर पर डंडे से तीन वार किए गए थे और इन तीन वारों में सिर में गंभीर चोटें आने के कारण नीलम की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे इतर नीलम के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर नई और पुरानी 14 चोटों के निशान भी मिले हैं। पिहानी कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि घटना के बावत तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। से हुआ था।
नीलम के पुत्र रोहित ने मीडिया और पुलिस को घटना की हकीकत बताई थी। आठ वर्षीय रोहित ने पुलिस को बताया था कि रविवार रात पिता रामेंद्र ने शराब के नशे में मां नीलम को डंडे से बुरी तरह पीटा था। मृतका का भाई बालस्टर भी हत्या का आरोप लगा रहा था, लेकिन तहरीर में इसका उल्लेख नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें