फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक सवार तीन फाेटोग्राफर डंपर से टकराए, तीनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली चौराहे पर गुरुवार आधी रात के बाद उन्नाव लौट रहे एक ही बाइक पर सवार तीन फोटोग्राफर डंपर की चपेट में आ गए। दो फोटोग्राफरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

उन्नाव के शहर कोतवाली क्षेत्र के दरियाई खेड़ा निवासी प्रवीण (24) की हिमांशु स्टूडियो के नाम से फोटोग्राफी की दुकान है। उन्नाव के ही माखी थाना क्षेत्र के कोटरा निवासी अनिल प्रजापति की बरात गुरुवार रात अतरौली थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव में आई थी। बरात में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के लिए प्रवीण उन्नाव के ही बुद्धीखेड़ा निवासी वैभव (24) और निसभी निवासी नितिन शर्मा (25) के साथ बाइक से आए थे। द्वारचार, जयमाल और फेरे के बाद सुबह लगभग साढ़े तीन बजे तीनों युवक बाइक से वापस उन्नाव जाने के लिए निकले थे।
भटपुर-संडीला मार्ग पर अतरौली चौराहे पर सामने से आए डंपर ने बाइक सवार तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। प्रवीण और वैभव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी रविंद्र और पीआरडी गोविंद नितिन को लेकर सीएचसी पहुंचे। नितिन को यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। सीओ संडीला सतेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस के सामने डंपर लेकर भाग गया चालक, सीसीटीवी कैमरा भी खराब
अतरौली चौराहा पर बृहस्पतिवार रात सिपाही रविंद्र की ड्यूटी थी। उसके साथ पीआरडी के गोविंद को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। घटना के समय दोनों मौके पर मौजूद थे। पुलिस के सामने ही चालक हादसे के बाद डंपर लेकर भाग निकला। सिपाही ने थाने में सूचना दी तो बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी डंपर पकड़ने के लिए अलग-अलग वाहनों से निकले, लेकिन डंपर का कोई पता नहीं चला।
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से डंपर का पता लगाने की कोशिश की गई, तो पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। दरअसल, अतरौली चौराहा पर लगे चार सीसीटीवी कैमरा खराब निकले। यहां चौराहे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन ही कटे हुए थे। बावजूद इसके पुलिस ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, लेकिन नतीजा सिफर रहा।


नितिन की जेब से मिले 90 हजार रुपये
घटना की जानकारी पर पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। नितिन बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। साथ ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम भी करता था। दो बहनों के बीच वह अकेला भाई था। वैभव छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वीडियोग्राफी और फाेटोग्राफी का काम करने लगा था। प्रवीण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी प्रिया है। घटना का पता चलने पर वह बदहवास हो गई। तलाशी के दौरान नितिन की जेब से 90 हजार रुपये मिले। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि रुपये परिजनों को सौंप दिए गए। एक बैग में कैमरा व उससे जुड़े सहायक उपकरण भी पड़े मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें