फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टायर फटने से अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी, दो पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। प्रभारी मंत्री असीम अरुण के सांडी में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को ड्यूटी पर जा रहा उपनिरीक्षक और सिपाही दुर्घटना में घायल हो गए। थाने में तैनात उपनिरीक्षक शुभम सिंह और महिला सिपाही अनीता दुबे की ड्यूटी प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर थी। बाइक से दोनों जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर शेखनपुर के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया। इस कारण अनियंत्रित हुए पिकअप ने शुभम की बाइक में टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे मल्लावां थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने घायल शुभम और अनीता को सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष माधौगंज विजय कुमार ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें