फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 43 हजार लाभार्थियों के खातों में भेजी गई पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वृद्धावस्था पेंशन योजना के एक लाख 43 हजार से अधिक लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने सितंबर तक की पेंशन के 1500-1500 रुपये लाभार्थियों के खातों में भेज दिए हैं। मंगलवार तक पेंशन बैंक खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

पेंशन योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रत्येक माह पांच सौ रुपये पेंशन दी जाती है। हर तीन माह पर पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाने की व्यवस्था है। जिले में योजना के 1,43,328 लाभार्थी हैं। एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शासन ने योजना के सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में सितंबर तक की पेंशन (तीन माह की) भेज दी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने बताया कि शुक्रवार को ही शासन स्तर से लाभार्थियों के खाते में पेंशन भेजी गई है। मंगलवार तक पेंशन सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। इसके बाद 15 दिन तक पेंशनर्स का सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान यह भी पता चल जाएगा कि कितने पेंशनर्स के खाते में और किस वजह से पेंशन नहीं पहुंची है। जो भी खामी पता चलेगी उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें