फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की हुई मौत

Wed, 04 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव के बाहर पीपल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य घायल हो गए। उधर, अतरौली क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समईचीपुर निवासी जगरूप (35) पुत्र नरपति का शव मंगलवार को गांव के बाहर पीपल के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि वह सुबह चार बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। जब अन्य गांव के लोग खेत की ओर गए तो उनका शव पेड़ से लटकता मिला था। परिजनों ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाता था। उसके छह बच्चे है। घटना का कारण बताने से परिजन बचते रहे।
विज्ञापन


उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अख्तियारपुर निवासी लालाराम सोमवार की देर शाम खेत से अपने पुत्र रामजी (8), शिवा और अभिषेक के पास घर वापस आ रहे थे।

रास्ते में गांव के किनारे शौकत के बाग के पास रामजी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के विषय में लालाराम ने बताया कि गांव निवासी तालिब खां गांव के लोगों को अपने ट्रैक्टर से गंगा स्नान हो ले जा रहे थे।

वह ही ट्रैक्टर चला रहे थे। उसका पुत्र प्राथमिक विद्यालय बुद्ध बाजार में पढ़ता था। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। तालिब मौके से फरार हो गया। इधर, बिलग्राम क्षेत्र के कासूपेट निवासी गुड्डू (45) पुत्र नन्हें, देहात कोतवाली के ग्राम कौढ़ा निवासी मुलायम (35) पुत्र मनोहर लाल, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरवा निवासी राम आसरे (25) पुत्र राम स्वरूप सड़क हादसे में घायल हो गए।

इसके अलावा सांडी क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी रमा शंकर (25) पुत्र तोताराम, सत्येंद्र (18) पुत्र इतवारी लाल और आदमपुर की कोमल (10) पुत्र महेंद्र हादसे में घायल हो गए, जबकि शहर क्षेत्र के चंदीपुरवा निवासी राजपाल (10) पुत्र गौरी शंकर और बघौली क्षेत्र के ग्राम बीकापुर निवासी राजरानी (76) पुत्र जयराम हादसे में घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अतरौली क्षेत्र के गांव कन्सु़आ निवासी धर्मेंद्र की पत्नी रीता (19) को अचानक उल्टी आनी शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर पति सीएचसी कोथावां लेकर आया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धर्मेंद्र ने बताया कि बीते साल 2 मई को उसकी शादी हुई थी। चिकित्सक ने उसे टीबी की बीमारी बताई। इसी बात को लेकर पत्नी परेशान थी। आज दोपहर में उसने अपनी मां से मोबाइल पर बात कर बीमारी के बारे में जानकारी दी। इसी के बाद उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें