सूबे की सरकार और गवर्नर के भले ही मधुर संबंधों की
बात करने का दावा किया जा रहा है, पर दोनों के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही
है। मंगलवार को जिले में आए गवर्नर राम नाईक ने कहा कि सेंट्रल स्कूल के
शिलान्यास को लेकर केंद्र से पत्र मिला था, जिसमेें पट्टी एप्रूव करके भेजी
गई थी, पर यहां आने पर पता चला कि राज्य सरकार को इस बाबत पत्र नहीं मिला,
जिससे केंद्रीय स्कूल का शिलान्यास नहीं किया जा सकता।
इस दौरान
राज्यपाल रामनाईक ने सीएसएन पीजी कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ
किया। इसके बाद वह सांसद अंशुल वर्मा द्वारा गांधी भवन में आयोजित सांसद
निधि से बनने वाली 10 सड़कों के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया।
कहा कि
केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास व पूजन की प्रक्रिया में आने वाली
रुकावटोें को दूर कर वह स्वयं यहां शिलान्यास करने आएंगे। उन्होंने कहा कि
विकास में विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने सूबे की शिक्षा व्यवस्था पर
चिंता जताते हुए कहा कि सीएसएन पीजी कालेज में 44 पदों के सापेक्ष मात्र 10
प्रवक्ता है, इनमें अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता समेत
34 पद रिक्त है।
वह मुख्यमंत्री से कालेज में टीचरों की तैनाती की सिफारिश
करेंगे। इस मौके पर कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति वैशमपायम,
जिलाधिकारी/अध्यक्ष रमेश मिश्र, कालेज प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ल समेत
कालेज प्रवक्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद थेे।