फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचल कर साले-बहनोई समेत तीन की मौत

विज्ञापन
फोटो-15- मृतक अनुराग की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर मलिहामऊ के पास डंपर ने बाइक सवार साले-जीजा समेत तीन युवकों को कुचल दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

टड़ियावां के ग्राम महोनी निवासी रोहित (22) की ससुराल सुरसा के कमरौली गांव में है। गुरुवार को फुफेरे साले अवधेश की बरात माधौगंज के बरगदिया गांव गई थी। वह बरात में शामिल होने अपने साले राहुल (25) और चचेरे भाई अनुराग (20) के साथ बाइक से जा रहा था।
रास्ते में सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मलिहामऊ के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया। हादसे में रोहित और अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा रोहित हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मेें लिया। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर कुुछ ही देर में उसने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यातायात नियमों की अनदेखी से गुरुवार की रात तीन जिंदगियां चली गईं। एक बाइक पर तीन सवारियों को तेज रफ्तार में डंपर ने रौंद दिया। डंप चालक की जरा सी चूक हादसे का कारण बन गई। तीनों बाइक सवार हंसी-खुशी घर से बरात में शामिल होने के लिए निकले थे। पलक झपकते ही हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना से तीन परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बरात में पहुंचे रिश्तेदार और परिजन बैरंग लौट आए। घरों में कोहराम मचा है।
रोहित ही परिवार का सहारा था। उसके परिवार में पत्नी रेशमा और एक बेटी है। उसकी मौत से पत्नी बेसहारा हो गई। अनुराग और राहुल अपने परिवार में दो-दो भाइयों में बड़े थे। पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे।

फोटो-16- मृतक राहुल की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

फोटो-17- मृतक रोहित की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें