फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-13- हादसे के बाद मृतका के भतीजे से पूछताछ करते एसएचओ दिलेश सिंह - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर शाहाबाद तिराहा के पास शुुक्रवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भतीजा बाल-बाल बच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी मिथिलेश कुमारी (42) शुक्रवार की सुुबह भतीजे अजीत सिंह (22) के साथ बाइक से लखीमपुर के मोहम्मदी थाने के पूर्वी लखपेड़ा स्थित मायके जा रहीं थीं। पिहानी-हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहे के पास सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मिथिलेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।
हेलमेट लगाए होने से अजीत बाल-बाल बच गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। परिवार में दो बेटे हैं। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि ट्रक को मलिहरा गांव के पास से बरामद कर लिया गया। चालक मौके फरार हो गया। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें