फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन क्षेत्र पंचायतें विकास और रुपये खर्च करने में पिछड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से काम कराने और रुपये खर्च किए जाने में जिले की तीन क्षेत्र पंचायतें पिछड़ गई हैं। काम और खर्च में ढिलाई से न तो गांवोंं में काम हुए न ही लोगों को विकास कार्यों की सुविधा मिल सकी। काम और खर्च न होने से विभाग की प्रगति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में पंचायतीराज विभाग के माध्यम ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत को रुपये दिए जाते हैं। जिले की 19 क्षेत्र पंचायतों को भी केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग में रुपये मिले। पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने ऑनलाइन समीक्षा में पाया कि प्रदेश की 82 क्षेत्र पंचायतों में काम और खर्च की स्थिति कम मिली। इस पर निदेशक ने नाराजगी जाहिर की है। काम और कम खर्च वाली 82 क्षेत्र पंचायतों में जिले की सांडी, बेहंदर और मल्लावां क्षेत्र पंचायतें शामिल हैं।
निदेशक की तरफ से समीक्षा की आख्या में कहा गया कि क्षेत्र पंचायत सांडी के पास 3,38,00,000 रुपये खाते में हैं। यहां पर 95,00,000 रुपये खर्च किए गए हैं जो कि 28.12 प्रतिशत है। ऐसे ही क्षेत्र पंचायत बेहंदर के खाते में 2,52,00,000 रुपये हैं। बेहंदर में 1,15,00,000 रुपये ही खर्च किए गए है जोकि 45.57 प्रतिशत है। क्षेत्र पंचायत मल्लावां के खाते में 6,44,00,000 रुपये उपलब्ध हैं। मल्लावां में क्षेत्र पंचायत की तरफ से 3,27,00,000 रुपये खर्च किए गए हैं, यह 50.78 प्रतिशत है। निदेशक ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि क्षेत्र पंचायतों के काम और खर्च की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ाए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें