फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिंघाड़े निकालने गईं तीन सहेलियां तालाब में डूबीं, दो का सुराग नहीं, एक सकुशल निकली

विज्ञापन
फोटो-37- तालाब के किनारे लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार को सिंघाड़ा निकालने गईं तीन सहेलियां गांव के पूरब स्थित तालाब में डूब गईं। इनमें से ननिहाल आई एक बच्ची ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर आ गई। देर शाम तक बाकी दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं लगा। सीतापुर से फ्लड पीएसी टीम बुलाई गई है। हालांकि, इस टीम को भी खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

दहेलिया गांव के मजरा रामपुर निवासी राजेश की बेटी की ससुराल हरदोई के चितराई में है। राजेश के पुत्र अंकित का तिलक दो फरवरी को था। इसमें शामिल होने के लिए परिजनों के साथ राजेश की नातिन जान्हवी (10) ननिहाल आई थी। तब से वह यहीं थी। शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे जान्हवी रामपुर की अपनी सहेलियों आरुषी (14) और प्रियंका (11) के साथ तालाब से सिंघाड़े निकालने गई थी। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से जान्हवी बाहर आ गई। प्रियंका और आरुषी तालाब में डूब गईं। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों के साथ ही जान्हवी से भी जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीतापुर से पीएसी की फ्लड यूनिट आ गई है। दोनों बच्चियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


खेल-खेल में गई थीं सिंघाड़ा निकालने
गांव की सावित्री देवी ने बताया कि तालाब में डूबी छात्राओं में आरुषि उच्च प्राथमिक विद्यालय पंडरवा किला में कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी दो बहनें और एक भाई है। शुक्रवार को वह स्कूल नहीं गई और खेलते हुए सहेलियों के साथ सिंघाड़ा निकालने तालाब में चली गई। वहीं घटना हो गई। तालाब में डूबी दूसरी बच्ची प्रियंका कक्षा पांच की छात्रा है। प्रियंका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है।

फोटो-37- तालाब के किनारे लगी भीड़। संवाद

फोटो-37- तालाब के किनारे लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें