फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एसी के आउटडोर के कॉपर पाइप ले गए चोर, गर्मी में बंद हो रहीं मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग स्थानों पर लगे 18 एयरकंडीशनरों के आउटडोर में लगे कॉपर के पाइप चोरों ने काट लिए।
विज्ञापन

सर्दियों में तो कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन अब गर्मी में मशीनें चलाने के लिए भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। पाइप चोरी हो जाने के कारण एसी चल नहीं पा रहे हैं और गर्मी के कारण मशीनें बार-बार बंद हो जा रही हैं। आलम यह है कि एक्सरे तक करने में कई बार मशीन बंद करनी पड़ रही है। प्रिंटर भी काम नहीं कर रहा है। इस कारण लोगों को मोबाइल पर फोटो खींचनी पड़ रही है।
मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर चोरों ने इमरजेंसी, ब्लड बैंक, एक्सरे कक्ष सहित वार्डाें में लगे 18 एसी के कॉपर पाइपों को काट कर गायब कर दिया। होली की छुट्टी के बाद जब एसी चलाए गए तो जानकारी हुई एसी के आउटडोर से कॉपर के पाइप ही गायब हैं। चोरों की हरकतों की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इमरजेंसी में गर्मी की वजह से कंसंट्रेटर और अन्य मशीनें प्रभावित हो रही हैं। वहीं, मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही एक्सरे कक्ष में बीते दो दिन से काफी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 195 मरीजों के करीब 400 एक्सरे किए गए तो मंगलवार को भी 225 मरीजों के 450 से 600 अधिक एक्सरे किए गए। ऐसे में मशीन पर अधिक लोड पड़ रहा है। मशीन बार-बार बंद हो रही है। एक्सरे मशीन को हर एक से डेढ़ घंटे पर बंद करके चलाना पड़ रहा है। वहीं, प्रिंटर ने काम करना बंद कर दिया, ऐसे में मरीजों को मोबाइल पर एक्सरे का फोटो देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. जविन बिष्णु गोगोई ने बताया कि पुलिस को जानकारी देकर एफआईआर के लिए तहरीर दे दी है। मशीनों को जल्द सही कराकर मरीजों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें